फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह के तहत रविवार को एनसीसी कैडेट्स ने विशेश्वरगंज पुलिस चौकी परिसर से यातायात जागरूकता रैली निकाली। शहर के विभिन्न मुहल्लों से घूमते हुए एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस लोगों में पम्पलेट का वितरण और लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक करती चल रही थी।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज से निकली रैली महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, पचरस्ता, प्रकाश टाकिज, टाउनहाल, स्टीमरघाट, चीतनाथ, नखास होते हुए पुन: विशेश्वरगंज आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल एनसीसी कैडेट यातायात नियम लिखी तख्तियों और नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों से अवगत करा रहे थे। यातायात पुलिस लोगों में पम्पलेट का वितरण करने से साथ ही लाउस्पीकर से यातायात के प्रति जागरूक करते चल रहे थे। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने कहा कि सिर सलामत तो सब सलामत, इसलिए बाइक चलाते समय में हेलमेट का प्रयोग करें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का पालन करें। काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखें। बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन न चलाए। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चलें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन पर किसी भी हाल में तीन सवारी न चलें। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर एक तरफ जहां आप खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। यातायात नियमों के प्रति जागरुकता ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकती है।जीवन अनमोल है, इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम इसे सुरक्षित कर सकते है। रैली में एनसीसी कैडेटों के साथ ही यातायात पुलिस और एनसीसी के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें