फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी ने प्रेमिका के सिर पर डंडे से मारा, फिर फर्श पर पटककर दी थी दर्दनाक मौत; पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

Thu, 11 Apr 2024 06:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बक्से में मिली महिला की हत्या का खुलासा करते हुए  गाजीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के प्रेमी ने ही एक अन्य प्रेमिका व साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 12 दिन पूर्व ताला बंद बक्से में मृत मिली महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पहचान छुपाने के लिए बक्से में रखकर आटो से मऊ लाकर फेंक दिया था। शादी करने और पैसे की मांग करने पर प्रेमी ने एक अन्य प्रेमिका व साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मृतका की शिनाख्त के बाद मरदह पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का पर्दाफाश किया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 31 मार्च को कंसहरी भवानीपुर गांव के पास चाय की दुकान पर ताला बंद नए बक्से में अज्ञात महिला का शव मिला था। मर्चरी हाउस में शव रखने के बाद पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया था। 

विज्ञापन


बीते नौ अप्रैल को मृतका की शिनाख्त पति मुन्ना यादव ने मऊ जिला के सराया लखंसी थाना क्षेत्र के देवपरवा नंदू पोखरा गांव निवासी शीला यादव के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस हत्यारों को चिन्हित करने व घटना का पर्दाफाश करने में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार को हैदरगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडर पास के नीचे से तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा। साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का डंडा भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

इस वजह से प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश

पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी प्रेमी अनूप गुप्ता ने बताया कि बीते दो वर्ष से शीला यादव व असगरी खातून दोनों के साथ उसका संबंध था। वह मऊ जनपद के ब्रह्मस्थान में किराये पर रहता था। जहां शीला व असगरी खातून मिलने आया करती थीं। कुछ समय से शीला लगातार शादी और पैसे की मांग कर रही थी। करीब डेढ़ से दो लाख रुपये दिया भी था, लेकिन वह लगातार और पैसे की मांग कर रही थी।

इससे आजीज आकर छुटकारा चाहता था। रास्ते से हटाने के लिए 30 मार्च को कमरे पर बुलाया। जहां पहले से मौजूद पंकज वर्मा व दूसरी प्रेमिका असगरी के साथ मिलकर शीला के सिर पर बांस के डंडे से मारकर और फर्श पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर कमरे में ही छिपा दिया था। 

बीत 31 मार्च को मऊ से स्टील का बक्सा खरीदकर उसमें शव को रखकर एक ऑटो में रखकर कंसहरी में फोरलेन के किनारे रखकर चला गया था। साथ ही मरदह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मऊ का कमरा छोड़ मरदह में ही किराये पर असगरी व पंकज के साथ रहता था। 

पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद मरदह पुलिस और स्वाट टीम ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने ही एक और प्रेमिका और साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें