फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Election: कर्ज में डूबा यह शख्स चलाता है रिक्शा, पांचवीं बार मैदान में उतरने की कर रहा तैयारी

Wed, 08 May 2024 12:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर जिले के कुबेर राम इस सीट से पांचवीं बार नामांकन करने की तैयारी कर रहे हैं। वे 41 साल से रिक्शा चला रहे हैं। इतना ही नहीं उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी हैं।  
विज्ञापन
ई-रिक्शा लेकर नामांकन स्थल पर पहुंचे कुबेर राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर लोकसभा चुनाव में नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन जहां एक नामांकन हुआ वहीं, कुल 19 लोगों ने पर्चा खरीदा। पर्चा खरीदने वालों में बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कुबेर राम (65) भी शामिल रहे, जो 41 वर्षों से रिक्शा चलाते हैं और उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी है, लेकिन वे पांचवीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


कुबेर राम बताते हैं कि वह भले ही गरीब हैं, लेकिन जीतकर कुछ कर दिखाना चाहते हैं। इसके लिए वे पांचवीं बार नामांकन करने के लिए पर्चा खरीदे हैं। इस बार उन्होंने जनता राज पार्टी से एक सेट में नामांकन प्रपत्र खरीदा है। इसके पहले वे 2009 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किए थे, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था।

इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जमानत जब्त हो गई। वहीं, 2012 में जंगीपुर विधानसभा और 2017 में जखनिया विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़े थे। यह अलग बात है कि वे जमानत तक नहीं बचा पाए। कुबेर राम कहते हैं कि लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदे हैं, जिसे एक वर्ष से चला रहे हैं। ई-रिक्शा लेकर कुबेर अपना नामांकन पर्चा खरीदने मंगलवार को नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे नौ मई को नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें