फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक्सपोजर विजिट पर जाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को एक्सपोजर विजिट पर ले जाया जाएगा। इसके तहत छात्राएं विभिन्न शैक्षिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। यह भ्रमण 15 से 25 फरवरी के बीच जिले की छात्राओं को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 14 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर इतिहास, विज्ञान, संस्कृति, आधुनिक तकनीक एवं राष्ट्र की विकास यात्रा से परिचित कराना है। एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राएं सारनाथ, रामनगर किला आदि शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। यह विजिट 15 फरवरी से 25 फरवरी के बीच होगा। छात्राओं की निगरानी के लिए जिले में निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर निगरानी समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। समिति में सीडीओ एवं सीएमओ की ओर से नामित प्रतिनिधि आरटीओ प्रशासन, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगी। प्रत्येक 10 बालिकाओं पर एक शिक्षिका-वार्डन की तैनाती होगी। पुलिस प्रशासन से पूर्व समन्वय, महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी, प्राथमिक उपचार सामग्री, बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरिशंकर मौर्य ने बताया कि केजीबीवी की छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और कुछ नया सीखने के लिए उन्हें शैक्षिक एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें