फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय होगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : सीएम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते मृतक भाजपा कार्यकर्ता के पिता गिरजा उपाध्याय व बड़ा
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस की पिटाई में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजन सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। इस मुलाकात में सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि मृतक के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से दी। मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी बात सुनी और संवेदना प्रकट की। सीएम योगी ने कहा कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। मामले की एसआईटी और मजिस्ट्रेटियल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार की जीविकोपार्जन के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य आर्थिक और प्रशासनिक मदद के लिए भी आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात के बाद मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि सीएम हमारे अभिभावक हैं और उनके आश्वासन के बाद हमें पूरा भरोसा है कि हमारे साथ न्याय होगा। कहा कि सीएम से मुलाकात के बाद हमें राहत मिली है और भरोसा जगा है कि सरकार न्याय दिलाने और मदद करने के लिए उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें