फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्डों में पास पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 200 बेड पुरुष और 300 बेड नवनिर्मित अस्पताल के विभिन्न वार्डों में प्रवेश करने से पूर्व तीमारदारों को पास दिखाना पड़ा। इसको लेकर तैयारियां पूूरी कर ली गई हैं। वार्ड में भर्ती होने के समय मरीज के तीमारदारों को दो पास जारी होंगे। ऐसे में बेवजह वार्डों में जुट रही भीड़ पर अंकुश लगाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा आसपास के जनपदों एवं प्रांत से प्रतिदिन सामान्य से गंभीर बीमारियों के 3000 से 3500 मरीज उपचार के ओपीडी पहुंच रहे हैं। रोज 150 से 200 मरीज भर्ती हो रहे हैं। आपातकक्ष में भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने और उनसे मिलने वालों की भी भीड़ लगी रहती है। इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को परेशानी होती है। कई बार तो वार्ड से ऐसे अनावश्यक लोगों को हटाने में तैनात सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। यहीं नहीं कई बार कहासुनी भी हो जाती है। इन दिक्कतों एवं वार्डों में अनावश्यक रूप से जुट रही भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाया गया है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि अनावश्यक रूप से वार्डों में लोगों की भीड़ लगने से अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। कई बार मरीजों एवं तीमारदारों ने शिकायत भी किया। इसको लेकर ठोस कदम उठाया गया है। अब वार्ड में भर्ती मरीजों को दो पास जारी किया जाएगा। पास से ही वार्ड में तीमारदारों एवं मरीजों से मिलने वालों को प्रवेश मिल पाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें