फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से 50 हजार नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा गांव के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहुरा गांव में रविवार की देर रात चोरों चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। कमरे में रखे आलमारी, बक्से एवं एक अटैची का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी एवं लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव निवासी हवेंद्र प्रताप यादव पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर मिर्जापुर में तैनात हैं। घर पर उनकी मां उर्मिला देवी और बहन माधुरी रहती है। रोज की तरह उनकी मां और बहन खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। देर रात चोर चाहर दीवारी पर चढ़कर छत के राते आंगन में घुस गए और मकान के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिए। इसके बाद आलमारी, लोहे का दो बक्सा और दो अटैची को तोड़कर 50 हजार नकदी, सोने के दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, दो चेन, एक जोड़ी कंगन, एक लॉकेट, चांदी की चार जोड़ी पायल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पांच बजे कांस्टेबल की मां और बहन जब मुख्य द्वारा का बाहर से बंद तोला खोलकर अंदर जाने का प्रयास करने लगी तो दरवाजा बंद होने आस-पास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने किसी तरह मकान के मुख्य द्वार का दरवाजा खोला। अंदर दृश्य देखकर पीड़ित परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पहुंची पुलिस ने मामले की घंटों छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर घटना की जानकारी होते ही कांस्टेबल हवेंद्र प्रताप यादव और उनके शैलेंद्र सिंह यादव घर पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें