फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ सदर सीट पर मुख्तार या अब्बास लड़े फैसला उनका: ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी एक साथ नामांकन करने वाले हैं। मऊ सदर सीट से दोनों में से जो भी लड़ेगा फैसला उनका है। यह बात शुक्रवार को नामांकन के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि इस बार गाजीपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। बनारस की चार सीटों पर सपा गठबंधन दल जीतेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घूम -घूमकर कहते थे उनकी वजह से जहूराबाद में जीत हुई। इस बार वहां से 40 से 50 हजार वोट से जीत होगी। प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। इसके छह महीने के भीतर जाति गणना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, एक समान मुफ्त अनिवार्य शिक्षा और पुरानी पेंशन की बहाली का काम किया जाएगा। भाजपा चुनाव के समय धर्म और नफरत की राजनीति करती है। हिजाब और नकाब उसी की उपज है। संविधान में कहीं भी पहनावे को लेकर पाबंदी नहीं है। लोगों को सुविधाएं देने का काम होना चाहिए। सपा की सरकार बनने पर सांड़ों से छुटकारा मिलेगा। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी का चलान नहीं कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें