फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 48 बोतल लेकर ट्रेन से जा रहा था बिहार

Mon, 13 Jul 2026 08:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में जीआरपी ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जीआरपी डीडीयू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जीआरपी चौकी दिलदारनगर की टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके काले पिट्ठू बैग से मैकडॉवेल ब्रांड की 180-180 मिलीलीटर की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर तथा अनुमानित कीमत 7,680 रुपये है।

इसे भी पढ़ें; सरयू का रौद्र रूप: बलिया में नदी में समा गए छह आशियाने, 12 मकान कटान की जद में; पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जनपद के फतुहा थाना क्षेत्र निवासी प्रदुम कुमार (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दुकान से शराब खरीदकर ट्रेन से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जीआरपी डीडीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें