फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
बरेसर थानाक्षेत्र में सर्पदंश से मौत की खबर में----- मृतका रंभा देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के चौथी बांध की महिला शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसी जगदीश चौहान ने बताया कि रंभा देवी (45) पत्नी प्रमोद चौहान अपने घर में खाना बना कर घर के बगल में बने मड़ई में झाड़ू लगा रही थी। वह ईंट से बने अलमारी को साफ कर रही थी कि उसमें पहले से छिपे सांप ने उनके ऊपर हमला कर दिया। परिजन झाड़ फूंक कराए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनका एक पुत्र अनूप चौहान व दो पुत्री सोनम तथा संजना है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका के पुत्र अनूप चौहान कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें