फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठा संचालकों ने बढ़े जीएसटी का किया विरोध

विज्ञापन
गाजीपुर के राही होटल में बोलते ईट निर्माता समिति गाजीपुर के महामंत्री लल्लन सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जनपद ईंट निर्माता समिति के बैनर तले सोमवार को ईंट भट्ठा संचालकों की बैठक राही होटल में हुई। इसमें ईंट भट्ठों पर जीएसटी पांच से 12 प्रतिशत करने पर चर्चा की गई। ईंट भट्ठा संचालकों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीते दो वर्ष से कोविड की महामारी के चलते व्यवसाय घाटे में चल रहा है। भट्ठा संचालकों को राहत देने की जगह व्यवसाय पर कुठाराघात किया गया है। कोयले का रेट भी दोगुना हो चुका है। पूर्व में जहां कोयला सात हजार एमटी की दर से बिक रहा था। अब मूल्य 14000 एमटी हो गया है। अब इस व्यवसाय को आगे चलाना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में 400 ईट भट्ठे हैं, जिन पर 60 हजार श्रमिक कृषि कार्य से खाली होकर रोजगार पाते हैं। ऐसी स्थिति में अब उनके सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। इस व्यवसाय से जिला परिषद, खनन विभाग को जीएसटी के रूप में करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अध्यक्ष रजनीकांत राय ने इस पर विस्तृत तौर से चर्चा की। महामंत्री लल्लन सिंह ने आय- व्यय एवं संगठन द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही वित्त मंत्री को संबोधित पत्रक उद्योग विभाग के प्रभारी अजय कुमार गुप्ता को दिया गया। इस मौके पर जमालुद्दीन, घूरा सिंह, पवन राय, सुनील कुशवाहा, कमलेश राय, श्यामनारायण सिंह, विनोद चौहान, मुन्ना यादव, मनोज सिंह और आशिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें