फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: पिता के साथ बाइक पर जा रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Thu, 24 Jun 2021 11:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक पर बैठा  मासूम छिटककर गिरा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर मासूम को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर ही उसकी  मौत हो गई।  हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विकास भवन चौराहे से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


इधर, चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटे बाद 10.45 बजे जाम समाप्त हो गया।घटनाक्रम के मुताबिक,  कासिमाबाद कोतवाली के राजापुर गांव निवासी प्रियांशू उर्फ प्रिंस (2) दो दिन पूर्व अपने पिता बबलू और मां पूनम के साथ फाक्सगंज स्थित ननिहाल आया था।

बृहस्पतिवार की सुबह पिता बबलू के साथ वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गोराबाजार हनुमान मंदिर के सामने अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा  मासूम छिटककर गिरा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर मासूम को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर ही उसकी  मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ओजस्वी चावला और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने समझा-बुझाकर कर एक घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें