फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर का निर्माण होगा। यह रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनेगा। इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है। यूपीडा की वरिष्ठ प्रबंधक, औद्योगिक एवं पर्यावरण विशेषज्ञ अरुणिमा पांडेय ने शुक्रवार को पखनपुरा से लेकर मरदह तक जमीन का सर्वे किया। बताया कि फिलहाल करीब 500 हेक्टेयर जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार के अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के विकास के द्वार नहीं खोलेगी बल्कि यह सूबे के युवाओं को रोजगार के मौके भी मुहैया कराएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा। कंपनियां और बड़े कारोबारी यहां उद्योग लगेंगे। इससे क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे। गाजीपुर में इंडस्ट्रीज स्थापित करने की कवायद में अरुणिमा पांडेय ने सर्वे के दौरान बताया कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए एक्सप्रेस-वे के एक तरफ नौ एवं 16 वर्ग किमी में 400 से 500 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। जमीन मिलते ही औद्योगिक इकाई स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। इस मौके प्रभारी उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त, क्षेत्रीय लेखपाल उपेंद्र कुमार सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
बढ़ाई जा रही सर्विस रोड की ऊंचाई
गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 16 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह के मद्देनजर तैयारियां तेज हो चुकी है। टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। आवश्यक मशीनें लगा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त सर्विस रोड के अधूरे कार्य को भी देखा जा रहा है। सर्विस रोड पर कहीं-कहीं पिच को हटाकर उसकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर पर्यावरण और सुंदरता का भी ध्यान दिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें