इस हाल में मिली सोनम, होटल संचालक साहिल यादव
- फोटो : अमर उजाला
मेघालय से लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी के चर्चित मामले में 17 दिन बाद नया मोड़ आया है। 23 मई से लापता सोनम रघुवंशी पुलिस को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। सोनम रघुवंशी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर स्थित गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर संदिग्ध महिला के रूप में मिली। जिसकी सूचना देर रात में ढाबा संचालक ने पुलिस को दी थी।
क्या कहता है ढाबा संचालक
ढाबा संचालक साहिल यादव ने बताया कि रात करीब एक बजे महिला अकेले ढाबे पर पहुंची। यहां रोते हुए उसने घर पर कॉल करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। उसे फोन पर बात कराने के बाद बैठने के लिए कहा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पहर पहुंचकर पुलिस उसे अपने साथ ले गई।