फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केबल तार चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
शादियाबाद पुलिस गिरफ्त में बिजली निगम का केबल चोरी करने का आरोपी प्रमोद कुमार बिंद। स्रोत- पुलि
विज्ञापन
मनिहारी। बिजली निगम के केबल तार चोरी करने के दो मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को शादियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे सिरगिथा पावर हाउस गेट के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार बिंद (32) निवासी पिपरही, थाना नंदगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना शादियाबाद में केबल तार चोरी के दो मुकदमे दर्ज थे। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे सिरगिथा पावर हाउस गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सात फरवरी 2026 को बिजली विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि बसिला से सरायगोविंद के बीच नहर और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से अज्ञात चोरों ने 20 स्पान केबल तार काटकर चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं, 18 फरवरी को इसी क्षेत्र में 10 स्पान का एसीएसआर डॉग कंडक्टर, करीब 1575 मीटर तार चोरी होने की शिकायत मिली थी। चोरी गए तार की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार रुपये बताई गई थी। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। दोनों मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें