फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मोटर चालू करते ही करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
ढढनी रणवीर राय गांव में करंट की चपेट में आने से मौत की खबर में----अमित कुशवाहा की फाइल फोटो। स्
विज्ञापन
सुहवल। ढढनी रणवीर राय गांव के पश्चिम तरफ पुरवे में सोमवार देर रात खेत की सिंचाई के लिए बिजली की मोटर का स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आने से 34 वर्षीय किसान अमित कुशवाहा की मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पत्नी और मां उन्हें खाने के लिए फोन करती रहीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में दोनों खेत पर पहुंचीं तो अमित के हाथ में बिजली का तार चिपका देख चीख पड़ीं।
विज्ञापन

मृतक के साले बिहार के नोनार निवासी हरिदयाल ने बताया कि उनके जीजा तीन भाइयों में मंझले थे। सोमवार की शाम खेत में पानी लगाने के लिए जैसे ही मोटर का स्विच ऑन किया, करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर पत्नी रेनू देवी और मां धर्मशीला ने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला।
इसके बाद दोनों दरवाजे पर पहुंचीं तो अमित को बिजली के तार से चिपका देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह तार हटाकर अमित को वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें