फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख रुपये से निर्मित बुहद्देशीय किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय कृषि उप केंद्र परिसर में शनिवार को बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। इस केंद्र को 80 लाख 14 रुपये में बनाया गया है। यहां किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने के साथ खेती-किसानी से संबंधित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि किसानों को एक ही छत के नीचे खाद-बीज उपलब्ध होने के साथ ही उनके ठहरने की भी व्यवस्था हो सकेगी। किसान कल्याण केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होंगे। यहां दो लाख 53 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर चार लाख आठ हजार किसान रबी, खरीफ की फसलों के साथ सब्जी और अन्य फसलों की खेती करते हैं। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जहां विकास भवन स्थिति कृषि कार्यालय और कृषि भवन का चक्कर काटना पड़ता है। इससे छुटकारा मिलेगी और इसके अलावा किसान यहां गोष्ठी एवं जागरूकता अभियानों का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी मृत्युजंय सिंह, तकनीकी सहायक मृत्युजंय सिंह, एडीओ एजी नवनीत तिवारी, प्रदीप सिंह, शशिभूषण तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। किसान कल्याण केंद्र में किसानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। अब तक अन्य जनपदों और दूरदराज से आने वाले किसानों को जिले में प्रवास के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी। किसान कल्याण केंद्र में जहां वे आसानी से ठहर सकेंगे, वहीं मीटिंग हाल में बैठकर योजनाओं की चर्चा-परिचर्चा करने के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव और फसल की उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही उर्वरक और बीज उचित मूल्य पर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें