फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचनाएं अपलोड हुई तो विद्यालय केंद्र बनाने से रहेंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को प्रधानाचार्यों की बैठक स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने कहा कि केंद्र के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य अगर गलत सूचनाएं अपलोड करेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उनके विद्यालय को केंद्र बनाने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो विद्यालय दो बार केंद्र रहे हैं वहीं परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जो विद्यालय केन्द्र बनेंगे उनके पास डबल लाक की दो आलमारी होना अनिवार्य होगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों को आधारभूत सूचनाए पांच दिसंबर तक अपलोड कराने का निर्देश दिया। सूचनाएं सभी विद्यालयों को अपलोड कराना है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम की रिपोर्ट की जांच एडीएम और सीआरओ की टीम की ओर से की जाएगी। परीक्षा में एक परीक्षार्थी को बैठने के लिए 34 वर्ग फीट जगह चाहिए। इस मानक से परीक्षार्थियों की संख्या आधी हो जाएगी। जिस केंद्र पर 150 से कम परीक्षार्थी बैठ सकते हैं वह विद्यालय केंद्र नहीं बन सकेंगे। अधिकतम संख्या 800 से अधिक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों पर पहुंचने के लिए दस फीट चौड़ा रास्ता नहीं होगा, ऐसे विद्यालय परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा में एक लाख 76 हजार 598 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें