फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बाइक सवार युवक शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक से जा भिड़े। दोनों ट्रक के पिछले हिस्से में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिधउत निवासी अमरजीत राम (18) अपने एक रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम से बरेसर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पकड़कर घर के लिए लौट रहे थे। लौटते समय शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। कुतुबपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर खड़ा ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया। परिणाम स्वरूप पहले से खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसे। ट्रक में घुसने से अमरजीत के साथ उसके बाइक पर पीछे बैठे जैकी राम (16) भी घायल हो गए। एक्सप्रेस- वे पर काम करने वाले मजदूर आवाज सुनकर ट्रक के पास आए तो देखा कि दोनों युवक घायल अवस्था में तड़पा रहे हैं। तत्काल उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों का इलाज मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि घायल होने का समाचार मिला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें