फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने चाकू से वारकर पत्नी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर शाम ससुराल आए युवक ने पत्नी पर चाकू से वारकर घायल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार कराने के बाद थाने ले आए। जहां पुलिस पीड़िता से पूछताछ करने के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवाहिता सुषमा (25) का करीब पांच वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना स्थित मानिकपुर गांव में हुई है। विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ छह माह से बभनौली गांव मायके में रहती है। दो दिन पहले विवाहिता का पति विदाई कराने के लिए ससुराल आया था। देर शाम वह अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया और इचवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ के नीचे बैठे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से प्रहार कर कर दिया। विवाहिता के गले और हाथ में चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन विवाहिता को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। फिलहाल पीड़िता से बातचीत करने के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें