फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympic: हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने मां को पहनाया मेडल, गले मिलकर भावुक हुए मां-बेटे

Mon, 12 Aug 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पकद जीतकर लौटे हॉकी खिलाड़ी का गृह जनपद गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हर खेल से पहले परिवार वालों से बात करता हूं, जिससे ऊर्जा मिलती है। 
विज्ञापन
मां को मेडल पहनाकर राजकुमार ने लिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य मेडल जीतकर अपने घर करमपुर लौटे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल का गाजीपुर जिले में जोरदार स्वागत हुआ। करमपुर स्टेडियम पहुंचते ही उन्होंने अपनी मां मनराजी देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मेडल मां के गले में डाल दिया। गले मिलकर मां-बेटे दोनों भावुक हो गए। फिर मां के साथ फोटो ली। इसके बाद राजकुमार ने मेडल तेज बहादुर सिंह के चित्र को पहनाया।

विज्ञापन


स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत में राजकुमार पाल ने कहा कि मैं अपने सपने के करीब आ गया हूं। ओलंपिक में टीम को पूरा भरोसा था कि हम फाइनल खेलेंगे। हमारा लक्ष्य था कि मेडल लेकर जाना है। इंग्लैंड से मैच के बीच के बाद हम लोगों ने रणनीति बनाई, जिसके तहत खेला। लोगों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक में हमें मेडल का रंग बदलना है। इसके पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का स्वागत किया। 

विज्ञापन


खेल प्रेमियों का काफिला एयरपोर्ट से बाहर आते ही दोनों खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया। काफिला औड़िहार होते हुए करमपुर गांव तक आया। राजकुमार के बड़े भाई जोखनपाल व छोटे भाई राजू पाल के अलावा क्षेत्र के नागरिक होनहार खिलाड़ी को माला पहनाने के लिए बेताब दिखे। अपने परिवार से मिलकर राजकुमार भावुक हो गए।



विज्ञापन

राजकुमार पाल ने मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के चित्र पर अपना मेडल पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। कहा, जो उनसे सीख मिली है, उसी के बल पर भारत के नक्शे में करमपुर का नाम अभिन्न रूप से जुड़ गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय फलक पर खेलते हुए यहां की मिट्टी की याद आती है।  


 
मैच के पहले करता हूं परिवार से बात: राजकुमार
हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने कहा कि देशवासियों और मां की दुआ मेरी लिए काम आई। मैं हमेशा मैच के पहले मां और परिवार के लोगों से बातचीत करता हूं। इससे मुझे ऊर्जा मिलती है। मैं अपने स्वागत से भावुक हूं। उन्होंने मीडिया से अपने बचपन के दिनों की यादों को साझा किया। साथ ही बांस को हॉकी बनाकर खेलने की बात कही। मैच के दौरान किस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया उसके बारे में भी विस्तार से बताया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें