फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के मेघावियों को मिले टैबलेट

विज्ञापन
इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा को टेबलेट और चेक देती सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
राजकीय सिटी इंटर कालेज में सोमवार को हाईस्कूल और इंटर की 2020 की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले दस-दस विद्यार्थियों को एक-एक टैबलेट और 21-21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश की सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत ने टैबलेट और चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान डा. बलवंत ने छात्र और छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को प्रगति के शिखर पर ले जाने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग चला रही है। इसके तहत श्रमिकों एवं गरीबों के बच्चे कोचिंग पा रहे हैं। इसके पहले मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल के मेघावी छात्र हिमांशु यादव, अनीश यादव, शिवम यादव, ज्योति यादव, शुभम शिवा, अभिषेक प्रजापति, रवि सिंह, अखिल कुशवाहा, कुलवंत कश्यप, आशीष यादव और इंटर के मेघावी आकांक्षा यादव, मनीषा चौरसिया, खुशबू यादव, काजल राय, अंशिका यादव, नीलम यादव, अंचल यादव, संध्या गुप्ता, अंजली यादव, अंशिका यादव को टैबलेट और चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय, राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार पाठक, एमएएच इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खालिद अमीर, गहमर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मारकंडेय यादव, संतोष उपाध्याय, शिवानंद चतुर्वेदी, सहायक वित्त लेखाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, बबुआ यादव, आशुतोष प्रियदर्शी, आशीष कुशवाहा, विजय वर्मा, अनिल पांडेय, शैलेंद्र यादव, विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें