फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल सह रोड ब्रिज के साथ विभिन्न कार्यों का सीपीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली में रेलवे के कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें जिले में गंगा नदी पर बन रहे रेल सह रोड ब्रिज सहित ताड़ीघाट से मऊ तक की नई रेल परियोजना भी शामिल है। इसको लेकर सोमवार को कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (सीपीएम) विकास चंद्रा ने रेल सह रोड ब्रिज के साथ ही विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीपीएम ने रेल सह रोड ब्रिज का जायजा लिया। गार्डर लांचिग, स्लैब की ढलाई, प्लेटफार्म आदि को देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दिया कि परियोजना को समय से पूरा करने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएमओ की निगरानी में सभी कार्य हो रहे हैं, इसलिए मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। अगले वर्ष जून तक गार्डर लांचिग, ढलाई आदि काम पूरा कर लिया जाए ताकि परियोजना को अंतिम रूप दिया जा सके। रेल सह सड़क पुल के दोनों तरफ रेल वायडक एप्रोच के लिए सभी 72 पाइलिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इनमें 32 पिलरों पर गार्डर लांचिंग हो गया है और शेष 40 पिलरों पर शटरिंग का काम तेज कर दिया गया है। सोनवल एवं घाट पर बन रहे नए स्टेशनों के निर्माण का काम तेज गति से जारी है। इस मौके पर आरवीएनएल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार, एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर विपिन गर्ग, एसपी सिंग्ला के पीएम अमनदीप गोयल, पीएमसी के विद्युत राव, आरके सिंह, पीएनडार के जीएम अफरोज कापरा, जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, राकेश कुमार, अजय राय, रितेश सिंह आदि मौजूद थे।
वर्ष 2022 दिसंबर तक परियोजना पूरी होने के साथ ही ट्रायल के लिए तैयार रहेगी। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। परियोजना के विभिन्न जगहों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में परियोजना को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक आयोजित है, उसको लेकर तैयारी चल रही है- विकास चंद्रा, सीपीएम आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें