फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली से धक्के से टूबा हाईटगेज वैरियर

विज्ञापन
सुहवल। टूटे हाईटगेज वैरियर के बगल से गुजरता ट्रेलर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर आठ माह पहले लगाया गया लोहे का हाईटगेज वैरियर सोमवार की रात धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टूट गया। पुलिस ने मंगलवार को वैरियर को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

वैरियर टूटने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह तो संयोग रहा कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्राली का पीछा किया। इधर चालक पकड़े जाने के भय से रजागंज चौकी के पास धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ फरार हो गया। टूटा लोहे का वैरियर रातभर मार्ग के बीचों-बीच पड़ा रहा। इससे आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस ने सुबह वैरियर को दुरुस्त कराया। लोगों का कहना है कि इस वैरियर की ऊंचाई को और बढ़ा दिया जाए, जिससे वाहन आराम से गुजर सके। ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसा जाए, जिससे इस तरह की कोई घटना न होने पाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें