फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनारायण हरीश को मिलेगा गाजीपुर गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के रायगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें संस्था की ओर से ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान से इस वर्ष वरिष्ठ साहित्यकार हरिनारायण हरीश को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि रेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य हरिनारायण हरीश के तीन काव्य-संग्रह (आखिर कब तक, समय आने पर एवं अतीत के आईने) प्रकाशित हो चुके हैं। नारी संवेदना पर केंद्रित काव्य-संग्रह ‘नगर अभी सो रहे हैं’ एवं गजल संग्रह ‘मुंह चिढ़ाती रोटियां’ प्रकाशनाधीन हैं, जो शीघ्र छपकर आने वाली हैं। साझा संग्रह ‘भोजपुरी के चुनिंदा हाइकू’ एवं ‘नई सदी के स्वर’ में इनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। पुस्तक ‘शब्द सारथी’ इनके संपादन में प्रकाशित हुई हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। उप्र सरकार के सूचना विभाग की ओर से प्रसारित फिल्म ‘गंगा पुकारे’ फिल्म की पटकथा एवं गीत लिखने वाले हरीश जी कई संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. रविनंदन वर्मा, संजीव गुप्ता, दिग्विजय उपाध्याय, प्रभाकर त्रिपाठी, विन्ध्याचल यादव, हीराराम गुप्ता, राघवेंद्र ओझा, राजीव मिश्र, शशिकांत राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें