फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनायी देवी की चौखट तक नहीं पहुंच सकीं सरकारी योजनाएं, भिक्षाटन कर रहीं

विज्ञापन
गोविंदपुर गांव में बच्चों के साथ मनायी देवी। संवाद
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी मनायी देवी का परिवार आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। गरीबी व पहचान संबंधी दस्तावेजों के अभाव और सामाजिक चुनौतियों के बीच यह परिवार वर्षों से संघर्षपूर्ण जीवन जी रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गांव के राजकुमार मौर्य परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने के कारण मनायी देवी को विधवा पेंशन नहीं मिल सकी। बच्चों के आधार कार्ड न होने से वह राशन, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित हैं।
परिवार कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर है। मनायी भिक्षाटन करके बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। जबकि उनके भाई शनिदेवाल राम दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

वह परिवार के आवश्यक दस्तावेज बनवाने, पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संबंधित विभागों तक उनकी समस्याएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें