फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1.43 करोड़ से होगा सतुवानी घाट का निर्माण, शाह के पोखरे का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका क्षेत्र में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से विकास की गंगा बहेगी। जमानिया नगर पालिका परिषद की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इन विकास कार्यों में एक अहम कार्य सतुवानी घाट का निर्माण भी शामिल है।
शाह के पोखरी व सतुआनी घाट का सुंदरीकरण होगा। यहां पाथ-वे निर्माण से लेकर बेंच, प्रकाश, पौधरोपण आदि की व्यवस्था करते हुए बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इससे 15 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
वार्ड नंबर चार में शाह के पोखरे का सुंदरीकरण तीन लाख 98 हजार छह हजार रुपये से होगा। वार्ड नंबर 13 में सतुवानी घाट का निर्माण तीन लाख 99 हजार पांच हजार रुपये से होना तय है। सतुवानी घाट पर पाथवे, सीमेंटेड बेंच, बागवानी व सुंदरीकरण का कार्य 15 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 18 में पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य 49 लाख 98 हजार 533 रुपये से होगा। 2024 में जमानिया नगर पालिका परिषद की ओर से झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना के तहत कुल चार प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। शासन की ओर से इन प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए कुल 1,43,59,533 रुपये की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें