यह देख परिवार का एक युवक भी दौड़कर धटना स्थल पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तब तक हमलावरों ने उसे भी मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में एक उप निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजाज, शमशाद, काशिक, शाजिद, आसिफ, अफताब, बेचन, राजा के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।