अगले दिन क्रिया कर्म से जुड़े कार्यक्रम के दौरान छोटी बहन सुहाना को उसकी सौतेली मां ने किसी बात पर डांट दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में सुहाना की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। अब पुलिस को बिसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों बहनं की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है।