फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव के पास से मंगलवार की देर शाम पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा के दिशा-निर्देश पर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी मय हमरारी मंगलवार की देर शाम गश्त कर रहे थे। इसी बीच करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक असलहा के साथ बरुइन गांव के पास खड़ा है। यह सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी हरकत में आते हुए मौके के लिए रवाना हो गए। पहुंचने पर जैसे ही युवक की नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया। पुलिस युवक को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्त में आया युवक बिहार के भोजपुर जनपद के बिहिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अंकित सिंह है। बुधवार को संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें