गाजीपुर में फतेहउल्लापुर स्थित गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर तीन दिन पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। बुधवार को मृतका की पहचान उसके पुत्र ने शादियाबाद थाना के इंद्रपुर छिड़ी गांव निवासी के रूप में की।
नंदगंज थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि आठ अगस्त की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया था। मृतका के पुत्र अच्छे लाल राम ने शादियाबाद थाना के इंद्रपुर छिड़ी निवासी मां कौशल्या देवी के रूप में शव की शिनाख्त की।