गाजीपुर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस गुरुवार को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की ओर से ‘फिट इंडिया मूवमेंट ’ ‘खेल दिवस’ एवं ‘नवागत स्वागत: उमंग 2019’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के मुख्य हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के संबंध में संदेश का सजीव प्रसारण छात्राओं एवं अध्यापकों ने देखा। क्रीड़ा परिसर में प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग की नवागत छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं ने योग, व्यायाम का समूह प्रदर्शन कर व्यक्ति के जीवन में फिटनेस के महत्व से सबको अवगत कराया। इसके बाद बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिद्धि सिंह, ज्योति गुप्ता, रिद्धि सिंह, सोनालिका एवं बीए तृतीय वर्ष की सुधा, रुखसार आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शंभू शरण प्रसाद एवं छायांकन मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. संतन कुमार, मोहम्मद इकलाख खान, डॉ. अमित यादव, डॉ. विकास सिंह, डॉ. निरंजन यादव आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।
माउंट लिट्राजी स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजंरध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून, लावण्या ठाकुर आदि उपस्थित थे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में फिट इडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। कार्यक्रम में संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य भारती पांडेय, निदेशक रीता सिंह, आराधना सिंह, चंदना बनर्जी, मीना पांडेय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विजयशंकर, नेहा, जयशंकर, अनुराग, लल्लन सिंह, प्रमिला आदि उपस्थित थीं।
जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर स्थित बीआरसी परिसर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर बुद्धम् शरणम् महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय हेतिमपुर हिंदू पीजी कॉलेज, रामकली महिला महाविद्यालय, एम हालिमा एस पब्लिक स्कूल, एसएस देव पब्लिक स्कूल, श्री आदित्य इंटर कालेज, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में खेल दिवस एवं फिट इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में टेलीविजन एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रबंधक आफताब ने कहा कि हेल्दी इंडिया की दिशामें महत्वपूर्ण कदम है। डा. शरद कुमार ने कहा कि हरनागरिक को स्वस्थ बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर डा. हरिशचंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धनपति यादव, व्यायाम शिक्षाक मिथिलेश सिंह धर्म1राज सिंह शिवशंकर सिंह भूपेंद्र सिंह अरविंद सिंह ओमप्रकाश पांडेय, ओमनरायण राय, अनुराग पांडेय, अरुण कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, श्यामनारायण सिंह, मदन सिंह, राजू, दिनेश विजयशंकर राय, सचिदानंद दुबे, पवन राय, सतीश राय, परमानंद गुप्ता, पीएन सिंह, सुमित राय, अमित राय, रत्नेश राय उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र के को-आर्डिनेटर बलवीर सिंह ने हेतिमपुर के मैदान में संकल्प समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजयी हवलदार सिंह कबड्डी एकेडमी को सम्मानित किया गया। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, सहायक अध्यापक पंकज कुमार, विरेंद्र कुमार उपस्थित थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश सहित सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भाषण सुना। समता इंटर कालेज के प्रबंधक सभाजीत सिंह, मातृ गंगाजली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजनाथ यादव, लालचंद्र कालेज आफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य उदयनाथ सिंह यादव ने छात्रों के साथ प्रधानमंत्री का भाषण सुना।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार देवा स्थित जूनियर हाईस्कूल पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अंसारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर आरंभ किया। कबड्डी और खोखो प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा लक्ष्मी सोनी प्रथम रही। दौड़ में कक्षा आठ के पीयूष प्रथम, रिले रेस में कक्षा आठ की रिया यादव प्रथम रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गंगाराम, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक धर्मेंद्र यादव, कपिलदेव मौर्य, जयप्रकाश राम, अतुल यादव, राकेश यादव, सुषमा चौहान, मिथिलेश यादव, संगीता गुप्ता उपस्थित थे।