फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बीते 17 मार्च को हुई हत्या की घटना में नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार की देर शाम गैंगेस्टर की कार्रवाई की। इस दौरान सभी का गैंगेस्टर में चालान किया गया है।
विज्ञापन

बीते 17 मार्च की शाम करीब छह बजे के करीब भैदपुर गांव निवासी अपने दो पुत्रों के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान धूल उड़ने पर कुछ मनगढ़ों से राहगीर राजा बिंद का विवाद हो गया। इस दौरान मनबढ़ों ने फायर किया, गोली लगने से राजा बिंद की मौत हो गई थी। इस मामले में हरपुर गांव निवासी लालू यादव, अरुण यादव, सदानंद यादव, शिव कुशवाहा, विकास यादव, प्रिंस यादव, और कालनपुर गांव निवासी भंटू उर्फ धर्मेंद्र सिंह यादव नामजद किए गए थे। हत्या के नामजद सभी आरोपियों का पुलिस ने शनिवार की रात गैंगस्टर में चालान किया। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि सभी आरोपी जेल में निरूद्ध हैं। उनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें