मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी चंद्रहास सिंह उर्फ सद्दू की सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास की दो झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना में चंद्रहास सिंह, टुनटुन बिंद और जयनेंद्र बिंद की एक-एक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना हल्का लेखपाल अमित कुमार को दी गई। उन्होंने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दिया। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि लेखपाल ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद