फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछा, साड़ी, कमीज रंगे बाबा के रंग, सावन में बोलेंगे बमबम

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। कांवड़ यात्रा में भक्त सैदपुर के बूढ़ेनाथ महादेव, औड़िहार के वराह धाम, बभनौली के बिछुड़ननाथ महादेव, धुआर्जुन के बाबा चौमुखनाथ धाम और सिधौना के सिद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक छा गई है और कांवड़ सामग्रियों की खरीदारी भी जमकर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सैदपुर, औड़िहार, अनौनी, मौधा, भीमापार, धुआर्जुन आदि बाजारों में कोविड काल के बाद से सावन माह में पहली बार रौनक देखने को मिल रही है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अभी तक बाजारों में 60 फीसदी तेजी देखी जा रही है। यही कारण है कि सावन, हरियाली तीज और कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में तैयारियां जोरों पर है। हरियाली तीज पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसलिए दुकानदारों ने भी सावनी सजावट के परिधान के साथ मेहंदी आदि सौंदर्य उत्पाद और हरी चूड़ी, कंगन की अलग-अलग लेटेस्ट डिजाइन मंगा लिया है। सावन में झूला झूलने की भी खूब परंपरा रही है। इसलिए बाजारों में नेट के खास झूले की कई रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा भगवान शिव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी डिमांड है। अधिकतर टी-शर्ट में भगवान शिव की मुखाकृति नीले और सफेद रंग से बनाई गई है। वहीं केसरिया रंग के कुर्ते सिलवाने के लिए कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। इस समय बोल बम का गमछा, रुमाल, साड़ी, कमीज और ऊॅ नम: शिवाय लिखा कुर्ता आदि परिधान बाजारों में खूब उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें