फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: गल्ला की दुकान का शटर तोड़कर 50 बोरी चावल और 35 हजार नकदी चोरी

Sun, 01 Aug 2021 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

बबुरी कस्बा निवासी बबलू केसरी की गौरिहार बाजार स्थित चंद्रप्रभा नदी के पुल के पास आढ़त की दुकान है। शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद बबलू घर लौट आया और शनिवार को सप्ताहिक बंदी के कारण दुकान पर नहीं गया। इसी बीच चोरों ने दुकान से चोरी कर ली।
विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के गौड़िहार गांव के एक गल्ला-आढ़त की दुकान का शटर तोड़ शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने 50 बोरी चावल और 35 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान का टूटा शटर देख कर ग्रामीणों ने दुकानदार को घटना की जानकारी दी।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बबुरी कस्बा निवासी बबलू केसरी की गौरिहार बाजार स्थित चंद्रप्रभा नदी के पुल के पास आढ़त की दुकान है। शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद बबलू घर लौट आया और शनिवार को सप्ताहिक बंदी के कारण दुकान पर नहीं गया।

रविवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुकान के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार बबलू को दी। इसके बाद बबलू दुकान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखने पर गोदाम से पचास बोरी चावल गायब थे और दुकान के दराज को खोल कर चोरों ने पैतीस हजार रूपये भी चुरा लिए थे। इस पर दुकानदार ने घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें