पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी के गाजीपुर जिले में पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गलत टिप्पणी करने के लिए मना कर रहे हैं और नहीं मानने पर बिहार व अन्य जगह से एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने गहमर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामले में संज्ञान लेते हुए जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी की घुड़की से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गहमर स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व में सत्तासीन नेताओं द्वारा जनता को बरगला कर और फुसलाकर भाई-भाई के बीच लड़ाई कराकर राजनीति की जाती थी, लेकिन अब जमानिया की जनता सब कुछ जान चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव में जमानत के साथ-साथ जुबान भी बंद करेगी।
पढ़ेंःयूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की पूर्वांचल के 22 उम्मीदवारों की सूची, कई पुराने चेहरे, भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो केे बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बारे में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मुन्नू सिंह ने कहा कि ऑडियो फर्जी है। भाजपा हार के डर से इस तरह के कार्य करा रही है।