अंडर-14 का पहला मैच सैफई कॉलेज और गोरखपुर के बीच हुआ। दिलचस्प मैच में सैफई कॉलेज ने गोरखपुर को 3-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-17 में पहला मैच मेरठ और सैफई के बीच खेला गया। इसमें सैफई ने मेरठ को 4-0 से हराया। दूसरा मैच वाराणसी और अलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने अलीगढ़ को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेल और परिवहन को बढ़ावा देने में जुटी है। भाजपा के शासन में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय, क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह, सचिदानंद राय चाचा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय आदि मौजूद थे। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका अवधेश पटेल, संजय, विनोद, प्रदीप, धीरज कुमार, जनमेजय और सनी ने निभाई। कमेंट्री चंदन पांडेय और जितेंद्र ने की।