मीडिया के सवालों का जवाब देते अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। कहा कि भाजपा सरकार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना मुश्किल है।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा के पैतृक गांव बरेजी, मोहम्मदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों का दुख साझा किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडेय, उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र सबीउल हसन आदि उपस्थित रहे।