फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेन कैंसिल और कई का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए तीन ट्रेनों का रूट बदला गया जबकि दो को रिशेड्यूल तथा दो को टर्मिनेट कर दिया गया। यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि इसके साथ ही पांच ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर छात्रों द्वारा सोमवार की दोपहर करीब 2:45 बजे आंदोलन शुरू किया गया। इसके बाद रेल प्रशासन ने 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 13402 भागलपुर इंटरसिटी 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस का रूट परिवर्तन किया। वहीं 12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी 12393 संपूर्ण कांति एक्सप्रेस का समय बदला गया है जबकि 20802 मगध एक्सप्रेस 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस को रोक दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी दूसरे शेड्यूल में छात्रों का आंदोलन 14:25 से शुरु हुआ जो 17:32 तक जारी रहा। इसको देखते हुए 12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी 12393 संपूर्ण कांति एक्सप्रेस 13288 साउथ विहार एक्सप्रेस 12352 हावड़ा एक्सप्रेस एवं 13201 जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें