फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा से पुलिस टीम ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पांच अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 44 पेटी अंग्रेजी शराब और दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सुखदेवपुर चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियों चार पहिया वाहन एवं एक क्रेटा चार पहिया से 44 पेटी कुल 2112 ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी बजारू मूल्य 232000 आंकी गई है। साथ ही पांच अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करों द्वारा बेईमानी से फर्जी कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर चार पहिया वाहन उपरोक्त का नंबर प्लेट बदलकर शराब तस्करी का जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम गौरव कुमार न्यू कालोनी खगौल दानापुर थाना खगौल जिला पटना बिहार, गोलू कुमार निवासी चिलबिली थाना बेउर जिला पटना, दीपक कुमार निवासी भुसौला दानापुर थाना फुलवारी जिला पटना बिहार, नित्तम सिंह निवासी आनर थाना डिहिया जिला भोजपुर बिहार, सोनू कुमार निवासी बेतौरा थाना बेउर जिला पटना बिहार बताया। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें