जमानिया। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में निपुण भारत मिशन'''' के तहत आयोजित पांच दिवसीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के 100 प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा और गणित विषय में बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों को डिकोडिंग, ब्लेंडिंग, लेखन कौशल और संख्या ज्ञान को सरल व रोचक बनाने के तरीके सिखाए गए। इस अवसर पर एआरपी प्रेम कुमार यादव, मनोज पांडेय, अखिलेश गिरी, सुरेश, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, सुषमा सिंह, बिंदु कुमारी, राजकुमारी, कृष्णा यादव, नीलम मिश्रा, पूनम मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, गुंजन मिश्रा और पीयूष मिश्रा सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।