फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्ग किया जाम

विज्ञापन
सिपाह गांव में पीड़ित परिवार से बात करते सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रराजन राजभर।
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में रॉड और डंडो से पिटकर हत्यारों ने प्रमोद राजभर की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी होने पर रविवार को सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्रराजन राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष के नहीं पहुंचने से नाराज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2.55 बजे जहूराबाद- बाराचवर मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष के बाद दोपहर 3.20 बजे जाम समाप्त हो गया। इधर, शनिवार की शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर सीधे गौसपुर श्मशानघाट पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्रराजन राजभर ने बताया कि वह पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान थानाध्यक्ष के मोबाइल पर कई बार संपर्क किया तो उनका नंबर बंद आ रहा था। जबकि उनसे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की बात करनी थी। इधर, थानाध्यक्ष के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने जहूराबाद- बाराचवर मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष के पहुंचने और बात करने के साथ जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हुआ। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रराजन राजभर ने पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। इस मौके पर सुभासपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशाली राजभर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें