फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमाबाद ब्लाक में जल्द बनेगा किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कासिमाबाद ब्लाक में जल्द ही किसान कल्याण केंद्र स्थापित होगा। केंद्र के भवन के लिए निर्धारित भूखंड की रिपोर्ट शासन को भेजी गई रिपोर्ट और मानचित्र को शासन से हरी झंडी मिल गई है। भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से सामान गिराने की प्रक्रिया तीन से चार दिन के अंदर शुरू कर दी जाएगी। हालांकि मुहम्मदाबाद ब्लाक में प्रस्तावित किसान कल्याण केंद्र के भवन पर अभी तक स्वीकृति नहीं नहीं मिली है।
विज्ञापन

करीब दो लाख 53 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर चार लाख आठ हजार किसान रबी एवं खरीफ की फसलों के साथ सब्जी तथा अन्य फसलों की खेती करते हैं। किसानों को खाद-बीज एवं गुणवत्ता पूर्ण दवाओं के लिए भटकना पड़ता है। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जहां विकास भवन स्थिति कृषि कार्यालय औैर बंशीबाजार स्थित कृषि भवन का चक्कर काटना पड़ता है। यहीं नहीं उर्वरक एवं बीज के लिए भी विभिन्न दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में दोगुनी कीमत पर खाद-बीज खरीदनी पड़ी है। साथ ही मिलावट खोरी का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा गोष्ठी एवं जागरूकता जैसे अभियान का लाभ भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में स्थापित होने रहे किसान कल्याण केंद्र से किसानों की यह समस्या जहां दूर हो जाएगी। वहीं उन्हें वहां उर्वरक एवं बीज तो उचित मूल्य पर मिल ही सकेंगे। इसके साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन एक निर्धारित स्थान पर होने से किसान वहां आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा सरकारी की ओर से कृषि संबंधित योजनाओं की भी जानकारी उन्हें मिल सकेगी।
कोट
कासिमाबाद ब्लाक में किसान कल्याण केंद्र की स्वीकृति शासन से मिल गई है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले भवन निर्माण कार्य जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू किया जाएगा।-मृत्युंजय सिंह, कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें