लोग सर्प दंश की आशंका जताने लगे। परिजन पंचम को लेकर अमवा के सती धाम गए। जहां सर्प काटने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिजन खिजिरपुर चौकी पहुंचे और हत्या की आशंका जताने लगे।
साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर चौकी से पहले चहारनपुर चट्टी के पास गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर दोपहर दो बजे शव रखकर जाम कर दिया।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर दोपहर 2.30 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया है। मृतक के पुत्र मनोज कन्नौजिया द्वारा तहरीर देकर पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के बाहर शनिवार देर शाम करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण देर शाम सिवान में एक व्यक्ति का शव देखकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना स्थल के आसपास छानबीन करने में जुटी रही। काफी देर तक शिनाख्त नहीं होने पर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर हाइवे से पुलिस ने रविवार को ट्रक में लदे 26 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। इधर पूछताछ के बाद गिरफ्तार चालक का पुलिस ने चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ भोर में साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ट्रक में पशु लादकर कुछ लोग वध के लिए बिहार लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने फतेउल्लाहपुर के पास घेराबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक ने ट्रक रोक दिया।
इधर अंधरे का फायदा उठाकर ट्रक में बैठे दो तस्कर फरार हो गए।
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 26 मवेशी बरामद हुए। चालक ने पूछताछ में अपना नाम गोविंद यादव बताया। वह बलिया जनपद के बासडीह के छोटी शेरिया निवासी है।