फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मृतकों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रुपये मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को शासन की ओर से 50 हजार रुपये आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके लिए परिजन विभिन्न प्रमाण-पत्रों के साथ एक सप्ताह के अंदर डीएम कार्यालय में आपदा पटल और तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के परिजनों को शासन आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदन पत्र में परिजन को मृतक का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराना है। इसमें खासकर कोविड जांच की रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाणपत्र, मृतक एवं परिजन के आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक खाते के पासबुक की छाया प्रति और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसे एक सप्ताह के अंदर डीएम कार्यालय में आपदा पटल और संबंधित तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जीएचएजेडपीयूआर डॉट एनआईसी डॉट इन डीआईएसएएसटीईआर एमएएनएजीईएमईएनटी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर कोई परिवार जो आवेदन जमा करने में सक्षम नहीं है तो वह ई- मेल आईडी सीओवीआईडीजीजेडपी 2021ञ्च जीएमएआईएल डॉट सीओएम पर आवेदन पत्र के साथ अभिलेखों की पीडीएफ फाइल भेज सकता है। इसके बाद दूसरे दिन लेखपाल द्वारा आवेदक से संपर्क उनका आवेदन पत्र एवं अभिलेख जमा करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें