फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर 75509 कापियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को जारी रहा। चौथे दिन सभी केंद्रों पर 75 हजार से ज्यादा कापियों का मूल्यांकन किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने गहमर स्थित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी सात केंद्रों पर आज 75509 कापियां जांची गई। इस तरह से अब तक 178074 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुुका है। राजकीय सिटी इंटर कालेज में आज 11471 सहित अब तक 30496 कापियां जांची जा चुकी है। इसी तरह अष्ट शहीद इंटर कालेज में आज 6582 सहित 13952, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 12077 सहित अब तक 30361 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसके अलावा शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में आज 12179 सहित 30305, शहीद स्मारक इंटर कालेज में आज 16250 सहित 35448, बापू इंटर कालेज में आज 8755 सहित 18216 तथा गहमर इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 8195 सहित अब तक 19296 कापियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन के लिए आवंटित परीक्षकों की संख्या 2144 है।
सेवराई संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल प्रदीप कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने गहमर इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य मारकंडेय यादव से केंद्र पर हो रहे मूल्यांकन कार्य की जानकारी ली। कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्बाध रूप से समय से पूरा हो। परीक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूरे समय विद्यालय में पंखा और लाइट की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए। गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षकों के लिए समय-समय पर पानी एवं जलपान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्यालय के सभी कमरों में चल रहे मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें