फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई के शाखा प्रबंधक पर राड से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने राड से मलेठी यूबीआई शाखा के बैंक प्रबंधक पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही बैंक के तिजोरी की चॉबी छीनने का प्रयास करने लगे। तब-तक डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को देखकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

मलेठी यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बैंक बंद होने के बाद बाइक से नगर स्थित आवास पर आ रहे थे। अहिरपुरवा गांव के पास ओवरटेक करके एक सफेद रंग की कार रूकी। उसमें सवार चार नकाब पोश उतरे और राड से हमला कर दिया। साथ पास में मौजूद बैग जिसमें बैंक के तिजोरी की चॉबी रखी हुई थी छीनने का प्रयास करने लगे। तब- तक पुलिस का वाहन देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाशों के हमले से गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें