फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दस सितंबर को रेलवे भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से खुद की जमीन से दस सितंबर को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए 45 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर के सिटी रेलवे स्टेशन, लंका और जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पास चलेगा।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन से लंका होते हुए जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पास रेलवे की पांच लाख स्क्वायर फीट भूखंड है। लंबे समय से कुछ लोगों ने यहां पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। अब रेलवे अतिक्रमण किए हुए भूखंड को खाली कराकर वहां पर कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण कराने की योजना तैयार किया है।
उक्त भूखंड पर रेलवे की ओर से विभागीय कर्मचारियों के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। इससे रेलवे कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक जिन भवनों में कर्मचारी और उनके परिवार रहते हैं, उसकी हालत काफी जीर्ण-शीर्ण है। साथ ही जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 सितंबर को रेलवे भूखंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें