फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघबरन में आठ जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
मेघबरन स्टेडियम में कुश्ती का शुभारंभ करने के दौरान हाथ-मिलाते पहलवान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। मेघबरन स्टेडियम में रविवार को जिला चैंपियन कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें आठ जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती के मुकाबले हुए। 57 किलोग्राम वजन में करमपुर के अंकुश यादव प्रथम और खानपुर के दुष्यंत कुमार द्वितीय रहे। 61 किलोग्राम वजन में अजित यादव प्रथम और सरैया के पीयूष यादव द्वितीय, 70 किलोग्राम में करमपुर के अमित राजभर प्रथम, सरैया के अजय गुप्ता द्वितीय, 74 किलोग्राम में करमपुर के उदयवीर यादव प्रथम, करमपुर के चंद्रवंशी यादव द्वितीय, 79 किलोग्राम में बिरनो के अंगद प्रजापति प्रथम और रामशीष द्वितीय रहे।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन अनिकेत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने की। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान सीताराम यादव, शालू सिंह, गाजीपुर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाल, अदालत पहलवान, विजय सिंह, मुन्ना यादव, खेदन यादव, लल्लन मास्टर और कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें